रात में किन्नर बनता था, दिन में छिपकर रहता था; दिल्ली पुलिस ने पकड़ा बांग्लादेशी

Bangladeshi Enunch Bangladeshi Enunch

नेशनल डेस्क। दिल्ली पुलिस ने उत्तर-पश्चिम जिले के जहांगीरपुरी इलाके से एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर अवैध रूप से भारत में रह रहा था। पुलिस के मुताबिक आरोपी रात के समय हिजड़ा का भेष बदलकर घूमता था। उसके पास से कोई वैध पासपोर्ट या वीजा नहीं मिला है और अब उसके निर्वासन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

खुफिया सूचना पर हुई गिरफ्तारी
दिल्ली पुलिस की फॉरेनर्स सेल ने अवैध विदेशी नागरिकों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान 10 जुलाई को भलस्वा फ्लाईओवर के नीचे से 44 वर्षीय सुकांत चंद्र दास उर्फ माधुरी को गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि कार्रवाई खुफिया सूचना के आधार पर की गई थी।

नहीं दिखा सका कोई वैध दस्तावेज
पूछताछ के दौरान आरोपी पासपोर्ट, वीजा या भारत में रहने से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। तकनीकी जांच और सत्यापन में उसके बांग्लादेशी नागरिक होने की पुष्टि हुई। पुलिस के अनुसार वह लंबे समय से बिना वैध दस्तावेजों के भारत में रह रहा था।

पूछताछ में किया बड़ा खुलासा
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह रात में किन्नर का भेष धारण करता था और अवैध गतिविधियों में शामिल था। हालांकि पुलिस ने फिलहाल इन कथित अवैध गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की है और मामले की जांच जारी है।

मोबाइल में मिला प्रतिबंधित ऐप और दस्तावेज
आरोपी के कब्जे से बरामद स्मार्टफोन में प्रतिबंधित आईएमओ ऐप इंस्टॉल मिला। इसके अलावा मोबाइल की गैलरी में बांग्लादेश के राष्ट्रीय पहचान पत्रों से जुड़ी तस्वीरें भी मिली हैं। पुलिस इन डिजिटल साक्ष्यों की भी जांच कर रही है।

FRRO के सामने पेश, डिपोर्टेशन की प्रक्रिया शुरू
यह कार्रवाई इंस्पेक्टर विपिन कुमार के नेतृत्व और एसीपी रंजीत ढाका की निगरानी में की गई। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आरोपी को फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (