उत्तर पश्चिम रेलवे अलर्ट: रेलवे कार्य के कारण ट्रेनों का मार्ग बदला, 9-10 मई को वंदे भारत सहित कई ट्रेनें प्रभावित

जयपुर। (दक्षिण प्रकाश): उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल में खैरथल–पढ़ीसल और पढ़ीसल–अलवर स्टेशनों के बीच रेलवे लॉन्चिंग कार्य के चलते कई ट्रेनों के मार्ग में अस्थायी बदलाव किया गया है। रेलवे प्रशासन के अनुसार समपार फाटक संख्या 95 और 106 पर आरयूबी लॉन्चिंग कार्य होने के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

रेलवे ने बताया कि 9 और 10 मई 2026 को संचालित होने वाली कई प्रमुख ट्रेनों को बदले हुए मार्ग से चलाया जाएगा। इनमें गाड़ी संख्या 14322 भुज–बरेली एक्सप्रेस, 26481 जोधपुर–दिल्ली कैंट वंदे भारत, 14661 बाड़मेर–जम्मूतवी एक्सप्रेस, 14662 जम्मूतवी–बाड़मेर एक्सप्रेस, 14321 बरेली–भुज एक्सप्रेस, 19566 देहरादून–ओखा एक्सप्रेस, 20937 पोरबंदर–दिल्ली सराय एक्सप्रेस, 26482 दिल्ली कैंट–जोधपुर वंदे भारत, 12916 दिल्ली–साबरमती एक्सप्रेस, 15013 जैसलमेर–काठगोदाम एक्सप्रेस और 20990 चंडीगढ़–उदयपुर सिटी एक्सप्रेस शामिल हैं।

रेलवे के अनुसार कई ट्रेनें अब फुलेरा–रींगस–रेवाड़ी, रेवाड़ी–लोहारू–रतनगढ़ और अन्य वैकल्पिक मार्गों से संचालित की जाएंगी। बदले हुए मार्ग में ट्रेनों का ठहराव रींगस, नीमकाथाना, नारनौल, लोहारू, रतनगढ़, चूरू और सादुलपुर जैसे स्टेशनों पर भी दिया जाएगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुधर्शन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति और संशोधित मार्ग की जानकारी अवश्य जांच लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *